top of page

कल से आरंभ होगा सहजयोग का नौ दिवसीय नवरात्र उपासना पर्व

विश्व के 90 देशों में मनाया जा रहा नवरात्रि महापर्व

कल से आरंभ होगा सहजयोग का नौ दिवसीय नवरात्र उपासना पर्व

मालवा हेराल्ड |सहजयोग संस्थापिका श्री माताजी निर्मला देवी प्रणित अनुभव सिद्ध ध्यान का नौ दिवसीय विशेष उत्सव मनाया जा रहा है, मानव जाति के उत्थान के लिए नि: शुल्क समर्पित सहज योग संस्था द्वारा 26 से 4 अक्टूबर तक मनाया जाने वाला नौ दिवसीय नवरात्र उपासना पर्व का आरंभ माँ शैलपुत्री एवं श्री गणेश जी के विशेष ध्यान से होगा l

पिछले दिनों सहज योग के विभिन्न उत्सव, देश - विदेश में स्थापित केंद्रों में सहज योगियों द्वारा मनाए जा रहे, जिसे विश्व के अनेक सहजी साधक लाइव प्रसारण मे देरव रहे हैं। इस अवसर पर भारत में निर्मल धाम दिल्ली, सहज प्रतिष्ठान पुणे, नारगोल ग्राम गुजरात एवं जन्मस्थली छिन्दवाड़ा मध्यप्रदेश सहित यू एस ए, यू के, ऑस्ट्रेलिया, इटली, फ्रांस, रशिया, चीन, आदि कई देशों में स्थित सहजयोग केन्द्रों पर विशेष पुष्प सज्जा,ध्यान एवं पूजन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष यह उत्सव धूम धाम से मनाया जाता है जहाँ 135 देशों से सहजी साधक नवरात्रि पूजा में सम्मिलित होते हैं, । सहजयोग संस्था अपनी सभी पूजा, भजन, संगीत के कार्यक्रम मॉर्निंग इविनिंग मेडीटेशन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रसारित कर रही है l साथ ही विश्व के सभी ध्यान केंद्रो पर नौ दिवसीय ध्यान होगा l

सहजयोग ध्यान द्वारा निःशुल्क आत्मसाक्षात्कार प्राप्त होता है। अधिक जानकारी हेतु हमारे हेल्पलाइन नंबर 18002700800 पर कॉल कर सकते हैं या वेबसाइट www.sahajayoga.org.in पर देख सकते हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page