top of page

परमात्मा के समक्ष समर्पण ही समस्याओं के समाधान का एकमात्र मार्ग है : श्री माताजी निर्मला देवी जी

आत्मज्ञान द्वारा परमात्मा की उपस्थिति का अनुभव ही है सहजयोग।

परमात्मा के समक्ष समर्पण ही समस्याओं के समाधान का एकमात्र मार्ग है : श्री माताजी निर्मला देवी जी

मालवा हेराल्ड |पृथ्वी लोक पर जीवन अपूर्ण व अभावों से युक्त माना गया है। भौतिकता को कोई कितना ही पा ले पर और अधिक की आकांक्षा कभी भी समाप्त नहीं होती है। अंततः ये आकांक्षा अनेक समस्याओं का कारण बन जाती हैं। तथा ये समस्यायें ही नकारात्मक विचारों की जननी होती हैं।
परम पूज्य श्री माताजी निर्मला देवी जी ने अपनी अमृतवाणी में कहा है कि, अपनी समस्याओं से पार पाने का सबसे आसान तरीका है, कि आप अपनी समस्याओं को समर्पित कर दो परमात्मा को, आखिरकार ये सभी भयानक लोग, भयानक देवता शत्रु, जो देवी से लड़ने के लिए आये हैं, ये तब तक मौजूद रहेंगें जब तक आप अपने नकारात्मक विचारों से इनका पोषण करते रहेंगे, जैसे ही हम अपने आप को समर्पित कर देते हैं, वे अपने को किसी काम का नहीं पायेंगे और आधे अधूरे लोगों के पास चले जायेंगे, जब समर्पण पूर्ण हो जायेगा तो केवल विकास होगा
समस्याओं का निदान समस्याओं के बोझ को अपनी आत्मा को ही समर्पित कर निर्विकार हो जाना है l आत्मा जब सहजयोग की साधना से परमात्मा से जुडती है, तब चैतन्य सिर के तालु भाग से प्रवाहित होता है और हमारी हथेलियां इस चैतन्य का आभास करा देती हैं तथा हमें परम आनंद की अनुभूति होती है l हमारी प्रकाशित आत्मा समस्याओं को लुप्त कर देती है l हमें सही और गलत का आभास होता है और हम नकारात्मकता को स्वंय पर हावी नहीं होने देते हैं l फलस्वरूप हमारे लिए समस्या उत्पन्न करने वाले लोग स्वंय हमसे दूर चले जाते हैं l
अपने को व्यथा से पीडा से मुक्त कर हमें स्वंय को स्वंय को ही सौंपना है l क्योंकि, हम ही हैं जो स्वयं को परमात्मा से जोड़ सकते हैं l आत्मा जागृत होगी तभी इस देह की अहमियत रह जायेगी, तो चलिये सहज योग के अलौकिक द्वार पर स्वयं को ले चलें, पहले स्वंय को आत्म ज्ञान से प्रकाशित कर लें तब जग में भी उजियाला फैल ही जायेगा l
आप भी सस्नेह आमंत्रित है सहज योग ध्यान केन्द्रों में कुंडलिनी जागरण और आत्मसाक्षात्कार प्राप्त करने हेतु इसके लिए आप अपने नज़दीकी सहजयोग ध्यान केंद्र की जानकारी टोल फ्री नंबर 1800 2700 800 से प्राप्त कर सकते हैं या वेबसाइट www.sahajayoga.org.in पर देख सकते हैं।

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page