top of page

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया पशुपतिनाथ लोक परिसर का वर्चुअल भूमिपूजन

6 Oct 2023

मंदसौर में महाकाल लोक की तर्ज पर बनेगा परिसर

मन्दसौर। राजाधिराज भगवान पशुपतिनाथ लोक का सपना अब साकार होने जा रहा है। उज्जैन के बाबा महाकाल लोक की तर्ज पर मंदसौर में भी भगवान पशुपतिनाथ कॉरिडोर का निर्माण होने जा रहा है। इसके लिए प्रदेश की सरकार ने 25 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है।


Mandsaur News

मंदसौर के विकास में मिल का पत्थर साबित होने वाली इस बहूप्रतीक्षित योजना का शुक्रवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल से वर्चुअली शुभारंभ किया। मंदसौर में पूज्य संतों की मौजूदगी में यह शुभारंभ समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर आज मंदिर परिसर में समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में पूज्य संतगण मणिमहेश चौतन्य जी महाराज, रामकिशोर दास जी महाराज, भीमाशंकर शास्त्री, डॉ देवेंद्र शास्त्री, पंडित दशरथ भाई का सानिध्य मिला। इसके साथ ही स्थानीय विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, भाजपा जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया भी मौजूद रहे। विधायक सिसोदिया ने बताया कि भगवान पशुपतिनाथ लोक के भव्य निर्माण के लिए मध्य प्रदेश शासन ने प्रारंभिक रूप से 25 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत हो चुकी है। इसके साथ ही पूरी कार्य योजना की डीपीआर भी तैयार हो चुकी है, पर्यटन विकास निगम इसके लिए एजेंसी नियुक्त किया गया है। उज्जैन के महाकाल लोक की तर्ज पर ही मंदसौर में भगवान पशुपतिनाथ लोक का निर्माण होने जा रहा है।


ये भी पढ़ें -



bottom of page