top of page

विजय तलाई में आज भी गांव के लोग कुओं पानी से लाते हैं

14 Oct 2023

नीमच के कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने जताया आश्चर्य

सिंगोली| कांग्रेस नेता समंदर पटेल रात दिन जावद विधानसभा क्षेत्र के लोगों की पीड़ा सुनने में जुटे हैं। पटेल पिछले दो दिन से सिंगोली ब्लॉक में पहुंचकर ग्रामीण अंचल की समस्याओं से रूबरू हो रहे है। उसी क्रम में आज सुबह समंदर पटेल मित्र मंडली के साथ ब्लॉक के उम्मेदपुरा, पाण्डुकुड़ी, विजया तलाई, छोटी अथवा आदि गांवो मे पहुंचे और कार्यकर्ताओ, किसानो से मुलाक़ात कर उनके हाल-चाल जाने।


उन्होंने विजया तलाई में अब तक पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं होने पर आश्चर्य जताया। यहां ग्रामीण आज भी लोग प्राइवेट ट्यूबवेल, कुएं बावड़ी पर निर्भर है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि स्थानीय विधायक को इस बारे में कई बार बताया गया लेकिन हर बार आश्वासन ही मिला, समस्या का समाधान नहीं हो पाया। इस मौके पर  लोगों ने उनका हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। इससे पूर्व कल शाम पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ पटेल सिंगोली ब्लॉक के कबरिया, पाटन, कछाला, प्रेमपुरा, पिपलीखेड़ा चल्दु आदि गांव पहुंचे।


इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शिक्षा व्यवस्था को लेकर उत्पन्न समस्याएं बताई। पटेल ने मौका मिलने पर समस्याओं का क्रमवार समाधान करवाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने भी उन्हें पूरा सपोर्ट देने का भरोसा दिलाया।  पार्टी नेता पटेल ग्राम चावंडिया में आयोजित सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के खेल महोत्सव में भी शामिल हुए।


ये भी पढ़ें -



bottom of page