top of page

किसान बोले - राम तो रूठा पर राज भी रूठा

28 Sept 2023

खुद को किसान पुत्र का दावा करने वाले शिवराज कहा खो गये हो

सिंगोली। खुद को किसान पुत्र कहने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के भीतर जरा भी शर्म बची है, तो उन्हें तत्काल किसानों के लिए मुआवजे की घोषणा करनी चाहिए। साथ ही फसल बीमा की राशि तत्काल बिना किसी कागजी कार्यवाही के देना होगा। क्यूंकि किसान देश का अन्नदाता कहलाता है| यह बात जावद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से सम्भावित उम्मीदवार समंदर पटेल ने बोली जब वे बुधवार को सिंगोली अंचल के ग्रामीणों से चौपाल पर किसानों को सम्बोधित कर रहे थे|


कांग्रेस नेता समंदर पटेल ने आगे बताया कि


 शिवराज सरकार किसानों के दर्द की अनदेखी कर अपनी ताबूत में अंतिम कील ठोंक रही है। उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश को खाना खिलाने वाला किसान अगर मुश्किल में है, तो प्रदेश के मुखिया की प्राथमिक जिम्मेदारी बनती है कि वह किसानों के दरवाजे पर पहुंचे। उन्हें राहत दे। उनकी तकलीफ को समझे। किसान खून के आंसू रो रहा है|


ree

उन्होंने कहा कि बस कुछ दिन की ही बात है शिवराज सिंह जी, आज जो आंसू किसान की आंखों में हैं, जो दर्द किसान के सीने में है, वह जल्द ही आपको महसूस होगा, जब किसान अपनी ताकत दिखाएगा। कांग्रेस नेता मंगलवार से तीन दिवसीय सिंगोली क्षेत्र के पीड़ित किसानों से चौपाल पर मुलाकात कर रहे है।


श्री पटेल बुधवार को फुसरिया में बड़ी संख्या में किसानों से रूबरू हुए


जंहा पीड़ित किसानों ने महंगे खाद बीज से तैयार व पक्की पक्काई फसल जो बीते दिनों हुए बरसात ने सोयाबीन फसल को तबाह कर रख दी| वही मूंगफली की फसल को समय पर बरसात नही होने से  पौधों पर फूल आकर ही पौधे नष्ट हो गए| पीड़ित किसानों ने मूंगफली का पौधा अपने लाडले नेता को दिखाकर बोले कि पटेल साहब राम तो रूठा पर राज भी रूठा| साहब हुकुम पहले भगवान राम रूठ गया उसके बाद प्रदेश की सरकार भी रूठ गयी तभी तो हमारी सुनवाई नही हो रही है|


फुसरिया गांव के किसान शंकरलाल धाकड़ ने बताया कि पटेल साहब यंहा के अधिकांश ग्रामीण इलाकों के लोग मुख्यरूप से खेती पर निर्भर है . जिन्हें मौसम ने इस बार मायूस कर दिया है| इस बार पूरे क्षेत्र में समय पर बरसात नही होने व जैसे तैसे सोयाबीन की फसल तैयार हुई तो बीते दिनों लगातार हुई बरसात ने सोयाबीन की फसल को बर्बाद कर खेत मे कटी फसल में अंकुर फुट गए जिससे पूरी फसल खराब हो गयी| क्षेत्र का पीड़ित किसान शासन प्रशासन से मुवावजा व फसल बीमा की मांग की जा रही लेकिन कोई सुनने को तैयार नही है।

 

किसान लालूराम धाकड़ ने बताया कि फसल पहले से कमजोर थी और बाद में तीन दिन तक लगातार बारिश के चलते कटी कटाई फसल पूरी तरह खराब हो गयी| साहब किसान महंगे खाद बीज बाजार से उधार लेकर अपने खेतों में बोवनी करता है| लेकिन बाजार का कर्ज कैसे अदा करेंगे यह एक बड़ी समस्या पैदा हो गयी है|


कांग्रेस नेता समंदर पटेल मंगलवार को डीकेन , रतनगढ , सिंगोली व अन्य क्षेत्रों में आमजन व किसानों से भी मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं की जानकारी ली| सिंगोली में श्री दिगम्बर जैन् भवन में पूज्य मुनि श्री 108 सुप्रभ सागर जी महाराज व पूज्य मुनि श्री 108 दर्शित सागर जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया|


कांग्रेस नेता पटेल ने बुधवार को लालगंज के जंगल मे स्थित मां मालादेवी मन्दिर पहुचकर मातारानी से आमजन की खुशहाली व क्षेत्र की प्रगति एवं उन्नति के लिए कामना की| मातारानी के दर्शन लाभ के बाद पटेल लालगंज, फुसरिया, धोगवा, जराड,पटियाल, बोहड़ा आदि गांवों में पहुचकर आमजन व किसानों से मुलाकात कर फसल नुकसानी का जायजा लिया| कांग्रेस नेता पटेल ने पंच पटेलों के साथ गांव के चबूतरों पर बैठकर उनसे क्षेत्र की समस्याओं पर खुलकर चर्चा की| कांग्रेस नेता के साथ सेकड़ो कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page