
नीमच(सतीश सैन)। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के समापन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल के जम्बूरी मैदान में लाखों बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंच से पीएम मोदी ने कांग्रेस के शासन की कमियों और उस समय की व्यवस्था को लेकर कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लिया। साथ ही जनसंघ के समय के नेताओं को याद किया। नीमच जिले से जावद के स्व वीरेंद्र कुमार सखलेचा के संघर्ष को भी पीएम मोदी ने याद किया।
राजधानी का जंबूरी मैदान और हजारों कार्यकर्ताओं का हुजूम
जब टिकट बांटने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिया ये बड़ा बयान, प्रदेश की इस हाई प्रोफाइल सीट से लिया सखलेचा का नाम
मोदी ने कार्यकर्ताओं के हुजूम को संबोधित करते हुए कहा कि अटल जी, कुशाभाऊ ठाकरे, कैलाश जोशी जी, राजमाता विजयराजे सिंधिया जी, प्यारेलाल खडेलवाल जी, सुन्दरलाल पटवा जी, वीरेंद्र कुमार सखलेचा, मध्य प्रदेश से निकले ऐसे अनेक महान व्यक्तित्व ने हमें आज यहां तक पहुँचाया हैं। इनका तप और त्याग भाजपा के हर कार्यकर्ता को प्रेरित करता हैं। इनके कारण ही मध्य प्रदेश सिर्फ भाजपा के विचार का ही नहीं विकास के विजन का महत्वपूर्ण केंद्र हैं।
गौरतलब हैं कि मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल सीट जावद से स्व वीरेंद्र कुमार सखलेचा विधायक रहे हैं। साथ ही प्रदेश के 10वें मुख्यमंत्री रहे हैं। उनका कार्यकाल 18 जनवरी 1978 से 19 जनवरी 1980 तक रहा हैं। वर्तमान में स्व सखलेचा के पुत्र ओम प्रकाश सखलेचा जावद से लगातार 4 बार से विधायक हैं और शिवराज कैबिनेट में एमएसएमई मंत्री हैं। मंत्री सखलेचा नीमच जिले सहित प्रदेश में एक प्रभावशाली और गंभीर नेता के रूप में पहचाने जाते हैं। सखलेचा के प्रभाव के कारण ही जावद विधानसभा में सरकार की कई बड़ी योजनाओं का लाभ क्षेत्र को मिला हैं।
जावद को जापान बनाने का विजन सखलेचा लेकर चल रहे हैं और इस विजन में काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिली हैं। इसी के तहत आगामी 30 सितम्बर को जावद विधानसभा के सरवानिया महाराज में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह करोड़ों की योजनाओं का लाभ क्षेत्र को देने आ रहे हैं। भरे मंच से लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रदेश के दिग्गज भाजपा नेताओं के सामने स्व वीरेंद्र कुमार सखलेचा के बीजेपी में योगदान को याद करना उनके पुत्र ओम प्रकाश सखलेचा के कद को बढ़ावा देता हैं।
ये भी पढ़ें -
