top of page

भानपुरा में जन आक्रोश यात्रा

22 Sept 2023

पूर्व मंत्री पटवारी का आरोप-बालू रेती टैक्स लगता, सोजतिया-140 करोड़ के भूमि घोटाले को करेंगे उजागर

मंदसौर। भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के जवाब में कांग्रेस की प्रदेश में जन आक्रोश यात्रा निकल रही है। 21 सितंबर को सुबह गरोठ-भानपुरा विधानसभा क्षेत्र के भानपुरा में जन आक्रोश यात्रा ने प्रवेश किया। नया बस स्टैंड पर जन आक्रोश सभा का आयोजन हुआ। सभा में पूर्व मंत्री विधायक जीतू पटवारी ने कहा कि भानपुरा को ईमानदारी, मानवता, सज्जनता, सरलता के लिए जाना जाता है।


पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा की इस भ्रष्ट सरकार से हर वर्ग परेशान है। इसी कारण जन आक्रोश सरकार के खिलाफ है। पटवारी ने स्थानीय विधायक को लेकर भी बेबाक बोलते हुए कहा कि बालू रेती व रेती टैक्स स्थानीय स्तर पर लगाया जाना भी किसी से छिपा नहीं है। इसके साथ जमीनों पर कब्जे दुधाखेड़ी माताजी मंदिर निर्माण में भ्रष्टाचार भी किसी से छिपी नहीं है। इस क्षेत्र में भैया के अलग से टैक्स हैं, जो भी सार्वजनिक है! सभा में पूर्व मंत्री सुभाष सोजतिया ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने पूरे प्रदेश को भ्रष्टाचार के दलदल में समाहित कर दिया है। स्थानीय स्तर पर भ्रष्टाचार में कुछ शासकीय कर्मचारी भी शामिल है, जिन्हें सिर्फ भ्रष्टाचार का दो प्रतिशत या पांच प्रतिशत ही मिल पाता है। बाकी सभी विधायक के यहां पहुंचाना पड़ता है। पूरे प्रदेश में रेत के नाम से हो रहा भारी भ्रष्टाचार का अनुसरण भी यहां स्थानीय स्तर पर जारी है। भानपुरा में नगर परिषद कांग्रेस की बनने पर विकास कार्यों की राशि रोकी जा रही है। उसके बावजूद भी कांग्रेस की नगर परिषद जनहित में विकास कार्य में लगी है। सोजतिया ने कहा कि आने वाले समय में 140 करोड़ के भूमि घोटाले को उजागर करेंगे। जन आक्रोश सभा को अर्चना जायसवाल, विजय पाटीदार, रामनारायण चौहान, शरीफ मुल्तानी, मुकेश रत्नावत, पवन बलेचा ने संबोधित किया। संचालन निमिष तिवारी ने किया। आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह हाड़ा ने माना।


ये भी पढ़ें -



bottom of page