top of page

विकास का पॉवर स्टेशन बना जावद विधानसभा क्षेत्र

15 Oct 2023

पिक्चर अभी भी बाकी है - मंत्री सखलेचा

सिंगोली। आगामी 17 नवम्बर को आप भारतीय जनता जनता पार्टी को उसके काम एवं विकास के लिए आशीर्वाद दे जिससे क्षेत्र का ओर तेजी से विकास हो सके जावद विधानसभा  में अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था, सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है।


  • लोगो ने सपनो में भी नही सोचा होगा कि रतनगढ घाट को 17 खतरनाक घुमाव (आटे) को तीन आटो में तब्दील होकर तीन मिनिट में रतनगढ से घाट ऊपर तक का सफर तय होना

  • जावद विधानसभा में एक नही दो दो अलग -अलग जावद व सिंगोली में सीएम राइज स्कूल में पढ़ाई  संचालित होना व भव्य भवनों का निर्माण प्रगति पर- 

  • किसानों को पर्याप्त सिचाई व जनता को 24 घण्टे शुद्ध जल वितरण हेतु गांधी सागर चंबल से पाइप लाइन द्वारा  कार्य स्विकृत होकर कार्य प्रगति होना

  • बिजली के मामले में आज जावद आत्म निर्भर होना

  • एशिया का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा प्लांट डीकेन (भगवान पूरा) में स्थापित करना 

  • प्रदेश की पहली जावद विधानसभा क्षेत्र जंहा सबसे पहले सरकारी स्कूलों में डिजिटल शिक्षा के माध्यम से कम्प्यूटर से पढ़ाई होना


यह सारी उपलब्धि आपका भाजपा पर अटुट विश्वास एवं  आपके आशीर्वाद के चलते सम्भव हो सका। यह बात विधायक व मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने बोली| वे शनिवार को रतनगढ स्थित माहेश्वरी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे|


Om Prakash Sakhlecha

मंत्री सखलेचा ने कहा है कि जावद विधानसभा अब विकास का पॉवर स्टेशन बन गया है। इसका श्रेय क्षेत्र की जनता को मिलता है जिन्होंने विगत चार विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी को भरपूर आशीर्वाद दिया। मंत्री सखलेचा ने कहा कि क्षेत्र में लगातार ऐतिहासिक अभी तक जो विकास हुआ वो तो ट्रेलर था, सही फ़िल्म शुरू होना बाकी है।


मंत्री सखलेचा ने कहा कि क्या कभी कांग्रेस ने  24 घण्टे घरेलू बिजली दी ? विकास के जितने काम भाजपा ने किया है, उतने कांग्रेस ने किया था क्या? कुछ किया ही नहीं, वे कहते हैं, हम करते हैं।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करोड़ों गरीबों को नि:शुल्क अन्न दे रहे हैं। मध्य प्रदेश की धरती पर कोई भी बिना घर के नहीं रहेगा, मुख्यमंत्री भू अधिकार आवासीय योजना लेकर आए हैं, सभी गरीबों को जमीन का पट्टा वितरण किये गए,  अब भाजपा की सरकार बनते ही उन्हें घर बनाकर दिया जाएगा।


भारतवासियों को मोदी पर गर्व है


मंत्री सखलेचा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेर्तव्य में भाजपा की सरकारों ने इतना काम किया है कि आज हमारा चन्द्रयान चन्द्रमा की सतह पर उतरा है और आदित्य एल 1 सूर्य की जानकारी जुटा रहा है।


धोखेबाज है कांग्रेस सरकार


मंत्री सखलेचा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार धोखेबाज थी, एक भी वचन नहीं निभाए, उन्होंने सभी जन कल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी थीं, योजना बंद करने वालों से सावधान रहना, ये बड़े मायावी हैं, कई गारंटी देंगे, यह सनातन धर्म को खत्म करने की बात करने वाले हैं, इनसे बचकर रहना।


इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष जसवंत बंजारा ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए बताया कि 2003 के बाद से भारतीय जनता पार्टी को लगातार आपका आशीर्वाद मिलता रहा है ।जिसके फल स्वरूप प्रदेश में भाजपा की सरकार काबिज होकर क्षेत्र का लगातार विकास के रिकार्डतोड़ काम हुए है । बीते 20 सालों में क्षेत्र में काफी विकास हुआ यह सिलसिला चलता रहे इसके लिए आगामी 17 नवम्बर को हम सब को मिलकर रतनगढ भाजपा मंडल के प्रत्येक बूथ पर शत प्रतिशत कमल के फूल वाले निशान पर बटन दबाकर प्रदेश में जावद विधानसभा सबसे ज्यादा वोटो से जीतकर मंत्री सखलेचा जी को पुनः केबिनेट मंत्री बनाने का हमे आज संकल्प लेना होगा।


ये भी पढ़ें -



bottom of page