top of page

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कुंदनपुर में किया विशाल जनसभा को संबोधित

6 Nov 2023

डॉ विक्रांत भूरिया के समर्थन में जनता से किया मतदान का आग्रह

झाबुआ (कुंदनपुर)| पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज अपने निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार झाबुआ विधानसभा क्षेत्र के कुंदनपुर में आयोजित कांग्रेस की जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं ने कांग्रेस प्रत्याशी डॉ विक्रांत भूरिया के लिए गीत गाने लगी दिग्विजय सिंह भाव विभोर होकर मंच पर थिरकने लगे जनसभा में उपस्थित हजारों लोग भी थिरकने लग गए|


Digvijay Singh Jhabua

कन्या विवाह के लिए 1 लाख 1 हजार रुपए की राशि देने का काम हमारी सरकार करेगी : दिग्विजय सिंह


दिग्विजय सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मेरी और कांतिलाल भूरिया की दोस्ती 50 साल पुरानी है उन्होंने कहा कि हमने 2018 की सरकार में 27 लाख किसानों का कर्जा माफ़ किया था। उन्होंने कहा कि आप चिंता मत कीजियेगा पर इस बार हम फिर से किसानों का कर्ज माफ करेंगे। कन्या विवाह के लिए 1 लाख एक हजार रुपए की राशि देने का काम किया जाएगा।


Digvijay Singh Jhabua

आने वाली दिसम्बर की 3 तारीख़ को सत्ता का अंत होगा : दिग्विजय सिंह


उन्होंने कहा कि आपको किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है सरकार बनते ही सभी का हिसाब होगा जिन्होंने आपके गुलाम बनाने का काम किया और लूट है उनका हिसाब किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन और पैसे की सरकार का अंत अब करीब आ चुका है। उन्होंने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि युवाओं को रोजगार के मौके मिले क्योंकि आज प्रदेश के नो जवानों का भविष्य हमारे लिए सबसे बड़ी चुनौती है।

आने वाली 17 तारीख को होने वाले चुनाव में आपको भ्रष्टाचार और गुलामी से मुक्ति के लिए बटन दबाने का काम करना है। आपके क्षेत्र के युवा मेहनतकश डॉ विक्रांत भूरिया को जीत कर भोपाल भेजना है कहा कि है चुनाव केवल किसी पार्टी या किसी व्यक्ति का चुनाव नहीं है यह प्रदेश के भविष्य और नौजवानों के भविष्य का चुनाव है।

कांतिलाल भूरिया और मेरी दोस्ती 50 साल पुरानी है : दिग्विजय सिंह


Madhya Pradesh Congress

पूर्व केंद्रीय मंत्री कांति लाल भूरिया ने संबोधित यह चुनाव यह चुनाव हमारे भविष्य तय करने का चुनाव है उन्होंने कहा कि कहा कि हम गेहूं के लिए 2600 रूपये क्विंटल समर्थन मूल्य और धान के लिए 2500 रूपये समर्थन मूल्य देंगे, जिसको हमारी सरकार बढ़ाकर 3000 रूपये क्विंटल तक ले जाने का काम करेगी। प्रदेश के बेरोजगारों को 1500 से लेकर 3000 रू. महीने देने का काम किया जाएगा। पढ़ो और पढ़ाओं योजना मैं हम स्कूली शिक्षा को मुफ्त करेंगे 8 वीं तक के बच्चों को 500 रूपये महीने देंगे, 1000 रुपये 9 वीं और दसवीं के बच्चों को देंगे, 1500 रू महीने हम 11 और 12 के बच्चों को देने का काम करेंगे।


17 तारीख को होने वाले मतदान में आपको भ्रष्टाचार और गुलामी से मुक्ति के लिए बटन दबाना है : डॉ विक्रांत भूरिया


कमलनाथ ने कहा कि यह सभी हमारे वचन हैं। अंत में उन्होंने कहा कि आने वाली 17 तारीख को आप जो बटन दबाएंगे वह मध्य प्रदेश के भविष्य और नौजवानों के भविष्य के लिए दबाइयेगा।



जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी डॉक्टर विक्रांत भूरिया ने कहां की क्षेत्र का विकास करना मेरा प्रमुख लक्ष्य है भाजपा भाजपा प्रत्याशी युवा बेरोजगारों को गलत धंधे में लगाने की राह बताते हैं हम उन्हें रोजगार से लगाएंगे आपका भरपूर समर्थन ही मेरे लिए आपके छेत्र मै विकास का साधक बनेगा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप मुझे 17 नवंबर को अपना आशीर्वाद प्रदान करोगे|


जनसभा को जिला कांग्रेस हमीद काजी मेथियस विजय भाभर है म चन्द दामोर् आदि कई नेताओं ने भी संबोधित किया| जनसभा में बड़ी संख्या में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंग वकांग्रेस नेताओं को सुनने जनसैलाब उमड़ा।


ये भी पढ़ें -



bottom of page