top of page

डोडा चूरा सहित दो पंजाबी महिलाओं को पकड़ा

16 Sept 2023

22 किलो छिलका बरामद

मंदसौर। भानपुरा थाने की भैंसोदामंडी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक कपिल सौराष्ट्रीय व उनकी टीम ने 2 महिलाओं को पकड़कर उनके कब्जे से 22 किलो अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया है। दोनों महिलाएं पंजाब से मंदसौर जिले डोडा चूरा खरीदने के लिए आई थी। इस दौरान दोनों महिलाएं पुलिस के हत्थे चढ़ गई।


भेंसोदा मंडी चौकी प्रभारी कपिल सौराष्ट्रीय ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंजाब से दो महिलाएं अवैध डोडा चूरा लेकर ट्रेन के रास्ते पंजाब जाने वाली है। मौके पर दबिश दी जाए तो दोनों महिलाएं गिरफ्त में आ सकती हैं। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने धुंआखेड़ी रेलवे स्टेशन के निकट दबिश देकर पंजाब के चांडकला सरदूल रेलवे स्टेशन की रहने वाली दो महिलाओं सीमा सिख पति कलविंदर सिंह और जसविंदर कौर पति सिन्दा राय सिख को गिरफ्तार किया है। दोनों महिलाएं पंजाब जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रही थी। आरोपी महिलाओं के पास मिले बेग में 22 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद किया गया है। जिसकी कीमत 40 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने दोनों महिलाओं के खिलाफ अवैध मादक पदार्थ तस्करी की धारा एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। दोनों आरोपी महिलाओं से पूछताछ की जा रही है।


ये भी पढ़ें -



bottom of page