
16 Sept 2023
स्वास्थ्य के क्षेत्र में मल्हारगढ़ को मिली महत्वपूर्ण सौगात, मुख्यमंत्री ने दी 50 बिस्तरीय सिविल अस्पताल के निर्माण की स्वीकृति
मंदसौर। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने ग्राम पंचायत ईशाकपुर में 5 लाख 88 हजार की लागत से निर्मित होने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन तथा 37 लाख 85 हजार के लागत से निर्मित गौशोला का लोकार्पण किया। ग्राम बड़वन में 1 करोड़ 66 लाख 92 हजार की लागत से निर्मित होने वाले बड़वन पहुंच मार्ग का भूमि पूजन किया।
ग्राम जोगीखेड़ा में 4 करोड़ 93 हजार हजार रुपए से निर्मित होने वाले जोगीखेड़ से भाट पिपलिया डासिया मार्ग का भूमि पूजन किया। इस दौरान जनपद पंचायत अध्यक्ष बसंत शर्मा मौजूद रहे। देवड़ा ने कहा कि मध्यप्रदेश पहला ऐसा राज्य जिसने सीएम राज्य स्कूल स्थापित किए। बच्चे अपनी पढ़ाई पर विशेष तौर पर ध्यान दे। पढ़ाई के माध्यम से ही एक अच्छे भविष्य का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करें, वही सच्ची देश सेवा होती हैं। आज भारत विश्व में सर्वाधिक तकनीकी मानव संसाधन रखने वाला देश है बन गया है। भारत देश आज विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति बन गया है। युवाओं की पाठशाला खेल का मैदान होना चाहिए तथा खेल के क्षेत्र में भी बेहतर प्रदर्शन करे। नई शिक्षा नीति ने भी उम्र की सीमा समाप्त कर दी है। अब पढ़ाई करने के लिए कोई उम्र नहीं है। अपनी इच्छा अनुसार कभी भी शिक्षा ग्रहण कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें -
