top of page

महिला के साथ दिखा वर्ग विशेष का युवक

शाजापुर। द्वारिकापुरी क्षेत्र में शनिवार रात को जमकर विवाद हो गया और विवाद में लोगों ने एक युवक की बाईक को आग के हवाले कर दिया। हालांकि बाद में दोनो पक्षों में समझौता होने से पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया।



दरअसल, यहां एक घर में वर्ग विशेष के युवक को महिला के साथ देख हिंदू संगठन के लोग भड़क गए। इसके बाद लोगों को युवक के साथ जमकर मारपीट की। यही नहीं उसके बाइक को भी आग के हवाले कर दिया। विवाद की जानकारी लगी तो कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस युवक और महिला को कोतवाली थाना लेकर आई। यहां बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद पुलिस जवानों ने लोगों को थाना परिसर से खदेड़ दिया। मामले को लेकर कोतवाली थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। इसलिए केस दर्ज नहीं किया गया है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page