top of page

दलितों ने किया नीमच एसपी कलेक्टर का घेराव

26 Sept 2023

यदि अंधेकत्ल का पर्दाफाश नहीं किया तो होगा प्रदेशव्यापी आन्दोलन, नीमच पुलिस को दी 24 घंटे की चेतावनी

नीमच(सतीश सैन)| जिले की जावद तहसील पुलिस चौकी सरवानिया महाराज के ग्राम उपरेडा निवासी रोहित पिता दीपक मालवीय उम्र 17 वर्ष की हत्या कर के 3 टुकड़ों में लाश को जंगल में फेक दिया था।

घटना का खुलासा 20 सितंबर 2023 को हुआ।


रोहित मालवीय हत्याकांड के खिलाफ दलित नेता मनोज परमार के नेतृत्व में हजारों की संख्या में हुआ एसपी कलेक्टर का घेराव प्रदर्शन


परिजन ने इस हत्याकांड की सूचना अखिल भारतीय बलाई महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार को दी।

अखिल भारतीय बलाई समाज महासंघ राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खिंची पिपलिया मंडी, नीमच जिला अध्यक्ष गुड्डू भाई मालवीय,जावद जनपद पंचायत सदस्य जगदीश मालवीय उपरेडा ने समाज के पदाधिकारियों के साथ आज नीमच पहुंच कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन पुलिस प्रशासन को सौंपा गया।


मनोज परमार ने ज्ञापन में रोहित मालवीय हत्याकांड के  आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग के साथ पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपए आर्थिक मुआवजा राशि देने के साथ ही पीड़ित परिवार के एक सदस्य को शासकीय नौकरी देने की मांग की है।


नीमच कलेक्टर दिनेश जैन और नीमच पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी ने समस्त बलाई समाज को आश्वस्त किया है। इस घटना का 24 घण्टे में पर्दाफाश कर के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाया जायेगा।



इस प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत सदस्य अशोक खींची,गुड्डू मालवीय,जगदीश मालवीय, कन्हैयालाल मालवीय डिकेन,प्रकाश मालवीय,पूर्व जनपद सदस्य अर्जुन मालवीय, एडवोकेट भेरुप्रसाद परमार मनासा,मदसौर शहर अध्यक्ष रामचंद्र मालवीय, मालवीय यूथ फाउंडेशन संस्थापक सावन मकवाना,मनासा तहसील अध्यक्ष गोविंद बिलोदिया, मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष अशोक मालवीय लुनाहेड़ा,नीमच तहसील अध्यक्ष अशोक सोलंकी, वर्दीचन्द्र सोलंकी,ईश्वर आटेला मंदसोर भारत पिछोलिया,आनंद पिछोलिया नीमच,गिरीश मालवीय मल्हारगढ़ रामरतन  आटेला मंदसौर, सुरेश सोलंकी,रोहित नरवले,नरेंद्र मालवीय,पंकज कटारिया, सुरेश मालवीय,कमलेश मालवीय सौम्या,गोपाल मालवीय, कृष्णा परिहार सुदवास,मनीष कदम,झमकलाल परिहार,अमित वर्मा,रितेश परमार,खेमचंद मेघवाल,रितेश परमार,सचिन मंसोरे,भारत बिल्लौरे, ऋषित मालवीय, प्रशांत चौहान,रोहित वानखेड़े सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं एवंसमाज जन उपस्थित हुएं।


ये भी पढ़ें -



bottom of page