top of page

ब्रेक फेल होने के बाद बेकाबू बस ने क्षतिग्रस्त किए कई वाहन

उज्जैन। आगर रोड पर कृषि उपज मंडी गेट के पास शुक्रवार की दोपहर ब्रेक फेल होने के कारण एक बस सड़क किनारे पार्किंग में खड़े वाहनों में जा घुसी। इसकी चपेट में आने से कई दोपहिया वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। घटना के तत्काल बाद ड्राइवर फरार हो गया।


ree

मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे के लगभग की है।पुलिस, प्रशासन और आरटीओ विभाग की सुस्ती के चलते पूरे शहर में तेज गति से दौड़ रही प्राइवेट बसों की गति पर नियंत्रण नहीं हो रहा है। इसका उदाहरण आगर रोड मंडी गेट के सामने आ गया। उज्जैन से भानपुरा के लिए जा रही दुर्गा बस सर्विस की बस ब्रेक फेल होने के कारण सड़क किनारे वाहन में जा घुसी। घटनास्थल पर कोई नहीं था। ऐसे में जनहानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बस की गति बहुत ही तेज थी। इस पर ड्रायवर ने नियंत्रण खो दिया। बताया जा रहा है कि घटना के बाद ड्रायवर बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मौके पर पहुंची है। फिलहाल किसी के घायल होने या हताहत होने की जानकारी नहीं आई है। पुलिस ने बस को जब तक किया और ड्राइवर की तलाश की जा रही है।


बता दें कि एक सप्ताह पूर्व पुलिस, आरटीओ और प्रशासन के अधिकारियों ने बस ऑपरेटरों के साथ एक बैठक कर सवारियों को निर्धारित स्थान पर उतारने और बैठाने के निर्देश दिए थे। साथ ही चेतावनी दी थी कि शहर में बसों की गति को नियंत्रित रखा जाए। उक्त हादसे ने पुलिस के दावे और चेतावनी की पोल खोल दी है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page