top of page

दुष्कर्मी के पिता ने कहा गिरफ्तारी की बजाय गोली मार देनी थी

उज्जैन। 12 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी के पिता ने मीडिया से कहा कि उनके बेटे ने बहुत गलत काम किया है। पुलिस को उसे गिरफ्तार करने की जगह गोली मार देनी थी।


उज्जैन में नाबालिग के साथ हुई दरिंदगी के मामले में पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी ऑटो चालक भरत सोनी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ऑटो चालक ने अपने ऑटो के अंदर सबूतों व ऑटो के नंबर प्लेट के साथ भी छेड़छाड़ की थी। लेकिन अब इस मामले में आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का भी बयान सामने आ गया है। जिसमें उनका कहना है कि आरोपी को जीने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिस को उसे पकड़ना नहीं चाहिए था बल्कि गोली मार देना था। उसने बहुत गंदा काम किया है। आरोपी के पिता ने बताया कि उन्हें बहुत शर्म आ रही है और उसने पूरे परिवार को कहीं का नहीं छोड़ा। उन्होंने बताया कि उनके एक बेटे की कुछ समय पूर्व मौत हो गई थी। ऑटो की किस्त भरनी थी, इस कारण उन्होंने आरोपी भरत को ऑटो चलाने को कहा था। हमें पता नहीं था कि वह ऐसा कर गुजरेगा।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page