top of page

मासूम के साथ हुई दरिंदगी का राज उगलेगा आटो चालक

28 Sept 2023

कैमरों की मदद से हिरासत में आया, पूछताछ के बाद होगा खुलासा

उज्जैन। मुरलीपुरा में बेसुबध मिली मासूम के साथ दरिंदगी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने मंगलवार-बुधवार रात कैमरों की मदद से आटो चालक को हिरासत में लिया है। जिससे दरिंदगी का राज पता करने का प्रयास किया जा रहा है। मामला काफी गंभीर और संवेदनशील होने पर पुलिस कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रही है।


सोमवार शाम को बडऩगर मार्ग पर 12 वर्षीय बालिका बेसुध हालत में अद्र्धनग्न मिली थी, पहले तो पुलिस को कुछ समझ नहीं आया, बालिका की भाषा स्पष्ट नहीं थी, उसकी मानसिक हालत भी ठीक नहीं दिखाई दे रही थी। उसे उपचार के लिये चरक भवन लाया गया। जहां रात में पांच डॉक्टरों की टीम ने उसका परीक्षण किया, जिसमें बालिका के साथ दुष्कर्म होना सामने आया और हालत गंभीर बताई गई। देर रात बालिका को पुलिस उपचार के लिये इंदौर एम व्हाय अस्पताल लेकर पहुंची। मासूम के साथ दरिंदगी होने पर एसपी सचिन शर्मा भी जानकारी लेने पहुंचे। मासूम के मिलने और आने वाले रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को देखने के निर्देश दिये गये। आधी रात को सामने आया कि मासूम शांति पैलेस के पीछे हाटकेश्वर कालोनी की ओर से होती हुई सुबह 6 बजे के लगभग तिरूपति ड्री स में दिखाई दी है। पुलिस ने करीब 150 कैमरों के फुटेज देखे, जिसके आधार पर मंगलवार-बुधवार रात एक आटो चालक को हिरासत में लिया गया है। जिस पर दरिंदगी करने का शक बना हुआ है। एसपी द्वारा मामले की जांच के लिये गठित की गई एसआईटी चालक से पूछताछ कर राज उगलवाने का प्रयास कर रही है। एसपी सचिन शर्मा का कहना था कि अभी तक मासूम के साथ दरिंदगी करने वाले की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आ पाई है, वहीं मासूम के माता-पिता का भी पता नहीं चल पाया है। लेकिन पुलिस मामले का जल्द खुलासा करने और बालिका को न्याय दिलाने का प्रयास कर रही है।


उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की रहने वाली एसपी सचिन शर्मां ने बताया कि मासूम की बोली के संबंध में पता लगाने पर सामने आया कि ऐसी भाषा उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक संप्रदाय द्वारा बोली जाती है। इस आधार पर प्रयागराज पुलिस से भी संपर्क कर जानकारी जुटाना का प्रयास किया जा रहा है। मासूम के माता-पिता के मिलने पर सामने आ पायेगा कि बालिका यहां तक कैसे पहुुंची है।


कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना


धार्मिक नगरी में मासूम के साथ दरिंदगी होने का मामला सामने आने के बाद से कांग्रेस भाजपा सरकार पर हमलावर दिखाई दे रही है। जहां कमलनाथ ने टिवट् कर मु यमंत्री पर निशाना साधा वहीं शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने भी भाजपा के कार्यकाल में महिला अपराधों का ग्राफ बढऩे की बात कहीं, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने टॉवर चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page