top of page

पोस्टर मे कैद कर समस्याओं से जनआक्रोश यात्रा में अवगत कराया

उज्जैन। 26 सितंबर को उज्जैन में जन आक्रोश यात्रा पहुंची। जिसमें म.प्र. कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेतन प्रेमनारायण यादव के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थक यात्रा में शामिल हुए। इस दौरान चेतन यादव ने उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं को पोस्टर मे कैद कर उन समस्याओं से यात्रा प्रभारी जीतु पटवारी को अवगत करवाया।



उज्जैन दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में पुर्व मंत्री जीतु पटवारी जनआक्रोश यात्रा लेकर पहुंचे। यात्रा पहुंचते ही महासचिव चेतन प्रेमनारायण यादव अपने सैकड़ों साथियों के साथ पंथपिपलाई पहुंचे। पुरी यात्रा में जीतु पटवारी ने चेतन यादव को यात्रा में अपने समक्ष ही रखा। उज्जैन दक्षिण विधानसभा की सभा सम्पन्न होने के पश्चात जीतु पटवारी चेतन यादव की देवासगेट स्थित होटल पहुंचे वहां पटवारी ने चेतन यादव व सभी कार्यकर्ताओं के साथ चाय पीते हुए चर्चा की। मीडिया को यह जानकारी राज उदयवाल ने उपलब्ध कराई|



ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page