top of page

गो बचाओ यात्रा का उज्जैन में होगा समापन

11 Oct 2023

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी होंगे शामिल, कंप्यूटर बाबा ने शिवराज पर साधा निशाना

उज्जैन। महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा की गो बचाओ यात्रा मंगलवार को उज्जैन पहुंची। आज बुधवार को उज्जैन में ही यात्रा का समापन होगा। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी शामिल होंगे। पत्रकारों के साथ बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जम कर निशाना साधा।


महामंडलेश्वर कंप्यूटर बाबा ने बताया कि गो वंश के संरक्षण के लिए 26 सितंबर से चित्रकूट से गो बचाओ यात्रा निकाली जा रही है। जो मंगलवार को सैकड़ो संतों के साथ उज्जैन पहुंची। आज बुधवार को उज्जैन में एक भव्य समारोह में यात्रा का समापन होगा। जिसमें राज्य सभा सांसद दिग्विजय सिंह सहित बड़ी संख्या में साधु संत शामिल होंगे। इसके पहले मंगलवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में कंप्यूटर बाबा ने शिवराज सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा कि शिवराज की बिदाई होना तय है। बाबा ने शिवराज को सनातन विरोधी बताते हुए कहा कि उनकी वजह से ही आज गो माता और बाबा सड़कों पर पड़े हुए हैं।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page