top of page

Ujjain News: 25 सितंबर को तय हो जाएगी यूनिटी मॉल निर्माण के लिए एजेंसी

उज्जैन। शहर में बनने जा रहे यूनिटी मॉल का टेंडर लेने वाली कंपनी को 50 लाख रुपए अर्नेस्ट मनी (ईएमडी) जमा करना होगी। इसी माह की 25 तारीख को टेंडर खोले जाएंगे। वहीं 22 सितंबर तक टेंडर डाले जा सकेंगे।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने यूनिटी मॉल के लिए 284 करोड़ रुपयों की सैद्धांतिक मंजूरी दी है। प्रदेश की शिवराज सरकार ने इसे बनाने का जिम्मा उज्जैन विकास प्राधिकरण को सौंपा है। यूडीए ने 225.16 करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया है, जो 25 सितंबर को खुलेगा। 22 तारीख तक कंपनियां अपने टेंडर फॉर्म जमा कर सकेंगी। कोई भी बड़ी कंपनी इसके लिए ऑनलाइन टेंडर डाल सकती है। इस कारण कंपनियों के बीच प्रतिस्पर्धा का दौर भी शुरू हो गया है। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक टेंडर डालने वाली कंपनी को 50 लाख रुपए की अर्नेस्ट मनी जमा करनी होगी।


उज्जैन के लोगों को मिल सकेगी 50 दुकानें.....


विकास प्राधिकरण के कार्यपालन यंत्री के सी पाटीदार ने बताया कि बेसमेंट सहित चार मंजिला प्रस्तावित यूनिटी मॉल में 50 दुकानें उज्जैन के लिए भी रिजर्व रहेंगी ताकि स्थानीय लोग इनको ले सकें। प्रदेश के हर राज्य और प्रत्येक जिले के लिए एक एक दुकान रिजर्व रहेंगी। मल्टीप्लेक्स दूसरी मंजिल पर रहेगा और दो एस्केलेटर सहित चार लिफ्ट भी रहेंगी। इससे लोग आसानी से तीसरी मंजिल तक पहुंच सकेंगे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page