top of page

Ujjain News: आधी रात में जन्मे बाल गोपाल

7 Sept 2023

बड़ा गोपाल मंदिर और सांदीपनि आश्रम में रात 12 बजे हुई भगवान की जन्म आरती, मनाया जा रहा पर्व

उज्जैन। महाकाल की नगरी में भगवान श्री कृष्ण के दो दिनी जन्मोत्सव की शुरुआत बुधवार से हो गई। महाकाल मंदिर, गोपाल मंदिर, सांदीपनि आश्रम और इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जा रही हैं। पर्व को लेकर द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई। सांदीपनि आश्रम को भी सजाया गया है।


ree

शहर में जन्माष्टमी का पर्व उत्साह से मनाया जा रहा है। द्वारकाधीश गोपाल मंदिर में बीती रात भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया। गुरु सांदीपनि आश्रम में भी श्रीकृष्ण जन्म उत्सव बुधवार रात 12:00 बजे मनाया गया। जिसमें विधि विधान से पूजन पाठ किया गया। वही आज भी दिन भर यहां जन्माष्टमी मनेगा।


उल्लेखनीय है कि उज्जैन नगरी में भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व मनाया जाता है। जन्मोत्सव दो दिन तक मनाया जाएगा।दो दिन के उत्सव में श्री महाकालेश्वर मंदिर और बड़े गोपाल मंदिर में बुधवार शाम 6 बजे पंचामृत पूजन अभिषेक कर दिव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान भगवान श्री कृष्ण को सिंधिया ट्रस्ट की ओर से भेजे गए 22 तोला सोने के आभूषण पहनाए गए। वही बीती रात 12 बजे 1015 दीपक से आरती की गई। वहीं सांदीपनि आश्रम में भी जन्माष्टमी का पर्व बुधवार से मनाया जा रहा है।


ree

सांदीपनि आश्रम में भी मना जन्मोत्सव....


पंडित रूपम व्यास ने बताया भगवान श्री कृष्ण की पहली पाठशाला सांदीपनि आश्रम में द्वारा बुधवार रात 12 बजे भगवान की जन्मारती की गई । इससे पहले भगवान श्री कृष्ण का भुट्टे, नीबू और मधुमती के फूल से दिव्य श्रृंगार किया गया। जन्माष्टमी के पर्व पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं। बुधवार सुबह से ही भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था।


16 विद्या और 64 कलाएं सीखी थी गुरु संदीपनी से...


महर्षि सांदीपनि आश्रम में भगवान श्री कृष्ण सहित बलराम और सुदामा ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा ग्रहण की थी।श्री कृष्ण ने गुरु सांदीपनि से 4 दिन में 4 वेद , 6 दिन में 6 शास्त्र, 16 दिन में 16 विधा,18 दिन में 18 पुराण सहित कुल 64 दिन में 64 अलग अलग कलाओं का ज्ञान अर्जित किया था।सुदामा और श्री कृष्ण की दोस्ती भी उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में हुई थी।


इस्कॉन मंदिर में आज मनेगा जन्मोत्सव...


इस्कॉन मंदिर के पीआरओ राघव पंडित दास ने बताया इस्कॉन मंदिर में 7 सितंबर को लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव रात्रि में मनाया जाएगा इसके अलावा मंदिर में जन्माष्टमी पर अन्य आयोजन भी होंगे।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page