top of page

Ujjain News: राजस्थान के श्रद्धालु ने महाकाल मंदिर को दान किये 2 लाख से अधिक के आई.टी.उपकरण

30 Aug 2023

मंदिर समिति की ओर से दानदाता को रसीद प्रदान की गई

उज्जैन| विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में लाखों दर्शनार्थी प्रतिदिन भगवान महाकालेश्वर के दर्शन लाभ ले रहे हैं| कल दिनांक 29 अगस्त 2023 को राजस्थान के उदयपुर (आमेठ) से आये दिलीप सिंहजी राव टीम द्वारा मंदिर समिति को 2 लाख रूपये से अधिक कीमत के आई.टी.उपकरण दान स्वरूप प्रदान किये|


दानकर्ता ने ये उपकरण मंदिर समिति के आई.टी. सेल प्रभारी राजकुमार सिंह को सुपुर्द किये, जिसके लिए उन्हें निमयानुसार रसीद प्रदान की गई। मीडिया को यह जानकारी मंदिर प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल द्वारा उपलब्ध कराई गई| जूनवाल ने बताया कि प्राप्त आई.टी.उपकरणों का उपयोग महाकाल मन्दिर में की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए किया जाएगा।


हाल ही में कुछ दिनों पहले कांग्रेस के नेता भरत पोरवाल ने महाकाल मंदिर में दान दी एक लाख की चांदी की घड़ी गायब हो जानी की सूचना मीडिया को उपलब्ध कराई थी| इस दौरान उन्होंने कट्टे बदलकर फर्जी रसीद काटने की बात भी कही थी|


पोरवाल के अनुसार दिल्ली से आये श्रद्धालुओं ने सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल के समक्ष यह घड़ी मंदिर समिति को दान की थी| उन्होंने दान करने के बाद श्रद्धालुओं को प्राप्त हुई रसीद की कॉपी भी मीडिया से साझा की थी| इसके अलावा पोरवाल द्वारा प्रदान किये फ़ोटो में भी सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल दिखाई दे रहे हैं|


दिल्ली के श्रद्धालुओं द्वारा महाकाल मंदिर को दान की घड़ी गायब - पूरी ख़बर पढने के लिए नीचे दी हुई लिंक पर जायें -



उपरोक्त विषय में प्रबंध समिति के सहायक प्रशासक मूलचंद जोनवाल की ओर से कोई टिपण्णी प्राप्त नहीं हुई है|

 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page