top of page

Ujjain News: शाही सवारी से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च

11 Sept 2023

आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया करेंगे भगवान महाकाल की पालकी का पूजन

उज्जैन। महाकालेश्वर की शाही सवारी की पूर्व संध्या पर पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। इसमें 500 से अधिक अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए। इधर शाही सवारी में भगवान महाकालेश्वर की पालकी पूजन के लिए आज केंद्रीय मंत्री सिंधिया उज्जैन आएंगे।


उल्लेखनीय है कि आज भगवान महाकालेश्वर की अंतिम सवारी शाही सवारी के रूप में निकलेगी। यह देखने के लिए लाखों की तादाद में श्रद्धालु आज उज्जैन पहुंचेंगे। जिसे देखते हुए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त पुलिस प्रशासन द्वारा किए जा रहे हैं। आज शाम 4:00 बजे महाकालेश्वर की शाही सवारी निकाली जाएगी। जिसके दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेंगे। इसको देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा रहे हैं। वहीं आज उज्जैन में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उज्जैन आएंगे। भगवान महाकालेश्वर की सवारी जब आज रात 8:00 बजे के लगभग गोपाल मंदिर पहुंचेगी तो यहां परंपरा अनुसार सिंधिया राजघराने की ओर से भगवान महाकालेश्वर को शाही पगड़ी पहनाई जाएगी और संध्या परिवार की ओर से केंद्रीय मंत्री सिंधिया यहां भगवान महाकालेश्वर की पालकी का विधिवत पूजन अर्चन करेंगे। शाही सवारी के कारण आज शहर में लगभग 8 से 10 लाख लोग आएंगे। इसको लेकर भी शहर में सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है।


शहर में निकाला फ्लैग मार्च.....


इधर, रविवार शाम को पुलिस ने शहर में फ्लैग मार्च निकाला। जो हरी फाटक चौराहे से शुरू होकर शहर के संवेदनशील क्षेत्रों के अलावा पूरे सवारी मार्ग पर घूमा। जिसमें 500 से अधिक पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी शामिल हुए।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page