top of page

Ujjain News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उज्जैन आएँगे

13 Sept 2023

महाकालेश्वर मंदिर के करेंगे दर्शन, भर्तृहरि गुफा भी जाएंगे

उज्जैन। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उज्जैन पहुंचेंगे और सबसे पहले भगवान महाकालेश्वर के दर्शन करेंगे। इसके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थान भर्तृहरि गुफा के भी दर्शन करने जाएंगे।


उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह 11:00 बजे उज्जैन पहुंच जाएंगे और सबसे पहले वह महाकालेश्वर और इसके उपरांत नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थान भर्तृहरि गुफा के दर्शन करेंगे। वह यहां सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर बाबा महाकाल की पूजा करेंगे. इसके बाद वह भर्तृहरि गुफा पहुंचेंगे और यहां गुरूजनों के दर्शन करेंगे. भर्तृहरि गुफा पर उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री और अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के स्वागत के लिए विशेष तैयारियां की गई है. यहां 101 बटुक मंत्रोच्चारण के साथ उनका स्वागत करेंगे और उन्हें पीतल की त्रिशूल भेंट करेंगे|


भर्तृहरि गुफा के महंत रामनाथ महाराज ने बताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज बुधवार सुबह 11 बजे महाकाल मंदिर पहुंचेंगे। यहां वह गर्भगृह में भगवान महाकालेश्वर का विशेष पूजन अर्चन अभिषेक करेंगे और नंदी हॉल में बाबा महाकाल का ध्यान लगाने के बाद भर्तृहरि गुफा जाएंगे। यहां परंपरानुसार 101 बटुकों के मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की मालाओ से उनका स्वागत किया जाएगा. यहां वह गुरू गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे और गोशाला जाकर गौ माता की सेवा करेंगे। बताया जाता है कि योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री होने के साथ ही गोरक्ष पीठाधीश के महंत भी हैं। जिनका गोरखनाथ और नाथ संप्रदाय से गहरा रिश्ता है।क्योंकि योगी आदित्यनाथ जिस संप्रदाय से संबंध रखते हैं।इसके संस्थापक नाथ संप्रदाय के मत्स्येंद्रनाथ थे और 11वीं शताब्दी में इनके शिष्य गोरखनाथ हुए जिनके मठ द्वारा ही वर्तमान में भर्तृहरि गुफा का प्रबंधन किया जा रहा है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वर्तमान में अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी है इसीलिए वे बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद भर्तृहरि गुफा पर आ रहे हैं. भर्तृहरि गुफा से राजा भर्तृहरि और तपस्वी गुरु गोरखनाथ के बीच एक संप्रदाय के होने के कई किस्से है।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page