top of page

Ujjain News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की भगवान महाकालेश्वर की पूजा अर्चना

उज्जैन। बुधवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उज्जैन पहुंचे। उन्होंने सबसे पहले महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इसके बाद वे भर्तु हरी गुफा पहुंचे और वहां जाकर उन्होंने गुरु गोरखनाथ का पूजन किया और गौ माता को गुड़ खिलाया।


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार सुबह 11:00 बजे के करीब उज्जैन पहुंचे। हेलीपैड पर उनका जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने स्वागत किया। इसके बाद सीएम योगी का काफिला महाकालेश्वर मंदिर की और रवाना हुआ। महाकालेश्वर मंदिर जाकर सीएम योगी ने भगवान महाकाल की पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने गर्भ ग्रह में भगवान महाकालेश्वर का विशेष पूजन अर्चन किया और पंचामृत अभिषेक भी किया। साथ ही उन्होंने महाकालेश्वर भगवान का गाय के दूध, घी और शहद से अभिषेक किया। इस दौरान महाकाल प्रबंध समिति द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भगवान महाकाल की तस्वीर और प्रसाद भेंट कर सम्मान किया गया। इसके उपरांत वे महा निर्वाणी अखाड़ा पहुंचे। जहां सीएम योगी का महा निर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरि महाराज द्वारा स्वागत किया गया। यहां कुछ देर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री गढ़कालिका स्थित भर्तृहरि गुफा पहुंचे। जहां 151 बटुकों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ उनका स्वागत किया गया। यहां सीएम ने अपने वजन के बराबर गौशाला में गौ माता को गुड़ खिलाया और भगवान गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज एवं गादी के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस दौरान भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रुद्राक्ष की माला और त्रिशूल भेंट कर सम्मान किया गया।


ये भी पढ़ें -



 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page