
उज्जैन। पदोन्नति सहित विभिन्न मांगों को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय में सोमवार से अधिकारियों कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू कर दी। प्रदेश व्यापी सामूहिक हड़ताल के कारण सोमवार को आरटीओ कार्यालय पर कार्यालय ताले डाले रहे और सन्नाटा पसरा रहा। लोगों के विभाग से संबंधित कोई काम नहीं हो सके।
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के कार्यालयों में सोमवार से सामूहिक रूप से हड़ताल शुरू हो गई। हड़ताल पर जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों का कहना है कि ग्रेड पे कैडर रिव्यू,पदोन्नति,दूसरे विभागों से प्रतिनियुक्ति पर रोक जैसी विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार से हड़ताल शुरू हुई है। वहीं भरतपुरी स्थित उज्जैन परिवहन विभाग के कार्यालय में हड़ताल के चलते ताले लगे हुए थे। चारों ओर सन्नाटा पसरा हुआ था। इधर जानकारी के अभाव में आरटीओ से संबंधित कार्यों के लिए लोग लोग पहुंच गए थे। वहीं आरटीओ से जुड़े एजेंट भी विभाग में हड़ताल के कारण खाली बैठे हुए थे। विभाग में ताला लगा देख लोगों का कहना था कि परिवहन विभाग में ऐसे वक्त हड़ताल शुरू हुई जबकि बीते दो दिनों से कार्यालय पहले से ही बंद थे,जिसमें शनिवार और रविवार के दिन प अवकाश रहा था ।आज सोमवार को भी हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा।अब आगामी समय मैं पता चल पाएगा कि परिवहन मंत्रालय और हड़तालियों के बीच कोई मध्यस्थता के चलते रास्ता निकलता है या हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इधर हड़ताल के कारण आरटीओ कार्यालय परिसर में दिन भर सन्नाटा पसरा रहा और लोग परेशान होते रहे।
ये भी पढ़ें -
