top of page

MP News: चांदगढ़ कुटी में बनेगा मंगल भवन, मुख्यमंत्री ने स्वीकृत की राशि

30 Aug 2023

लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी और श्रीफल के साथ दिया शुभाशीष

नर्मदापुरम| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा अंचल में चांदगढ़ कुटी धाम पहुँचे। मुख्यमंत्री ने भगवान शिव, माँ नर्मदा और श्रीगणेश जी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।


मुख्यमंत्री चौहान ने क्षेत्रवासियों के सुझाव पर चांदगढ़ कुटी में मंगल भवन बनाए जाने के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत की। मुख्यमंत्री चौहान ग्रामवासियों से भी मिले। लाड़ली बहनाओं ने अपने भैया शिवराज को भाई-बहन के पवित्र त्यौहार रक्षा-बंधन पर राखियां बांधीं। लाड़ली बहनें अपने बीच भैया शिवराज को पाकर बहुत खुश हुईं। बहनों ने मुख्यमंत्री को राखी और श्रीफल देकर शुभाशीष दिया। लाड़ली बहनों ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने लाड़ली बहना योजना शुरू करके प्रदेश की बहनों का मान बढ़ाया है। इससे हमारी छोटी-छोटी आवश्यकताओं की पूर्ति समय पर हो रही है। तीज-त्यौहार सहित अनेक शुभ कार्यों में योजना की राशि उपयोग में आ रही है। लाड़ली बहनों में कंचन कीर, अनीषा बाई, कविता बाई, संगीता बाई,कौशल्या कीर और कांताबाई आदि अनेक लाड़ली बहनें शामिल थीं। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से मुलाकात करते हुए उनसे कुशल-क्षेम भी पूछी।


मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से छूटे हुए हितग्राहियों का सर्वे किया जाएगा। जरूरतमंदों को आवास सहायता देने के लिए सीएम जन आवास योजना प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने जिला प्रशासन को छूटे हुए सभी पात्र हितग्राहियों का सर्वे करने के निर्देश दिए।


मुख्यमंत्री ने सपत्नी सिवनी मालवा के चांदगढ़ कुटी में स्वामी षडमुखानंदपुरी महाराज(हीरापुर वाले) से आशीर्वाद भी लिया। मुख्यमंत्री ने चांदगढ़ कुटी में भगवान शिव, मां राजराजेश्वरी देवी एवं गणेश जी की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख व समृद्धि की प्रार्थना की एवं पुण्य सलिला मां नर्मदा के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना भी की।


मध्य प्रदेश की अन्य ख़बरें -




 FOLLOW US

  • Facebook
  • Instagram
  • LinkedIn
  • Pinterest
  • Twitter
  • YouTube
bottom of page